Empanelment of Private AYUSH Day Care Therapy Centres/Hospitals under CGHS – Revised Guidelines on Minimum Space Requirement (सीजीएचएस के अंतर्गत निजी आयुष डे केयर थेरेपी केंद्रों/अस्पतालों का पैनल में सम्मिलन – न्यूनतम स्थान आवश्यकता संबंधी संशोधित दिशा निर्देश)
मि.सं./File No. 25-1/2018/CGHS/JDAYUSH/e – 3175335
भारत सरकार/Government of India
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय/Ministry of Health & Family Welfare
केन्द्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (मुख्यालय)/Central Government Health Scheme (HQ)
सीजीएचएस भवन, सेक्टर-13, आर.के.पुरम, नई दिल्ली-66
CGHS Bhawan, Sec-13, R. K. Puram, ND-66
(आयुष अनुभाग)
दिनांक:
16 फरवरी, 2026
शुद्धि-पत्र/Corrigendum
Subject: Revised Guidelines for Empanelment of Private
AYUSH Day Care Therapy Centres/Hospitals under CGHS – regarding minimum space
requirement.
The undersigned is directed to refer to this Office
Memorandum No.25-1/2018/CGHS/JD AYUSH dated 11.08.2025 regarding Revised
Guidelines for Enpanelment of Private AYUSH Day Care Therapy Centres/Hospitals
under CGHS.
2. In partial modification of the said Office
Memorandum, Point No. 5.9.6.1 relating to minimum Space requirement is hereby
revised as under:
|
Existing |
Modified |
|
The minimum space requirement for the
center/hospital should be 650 sq. ft. of floor area. This includes 250 sq.
ft. for functional areas such as consultation, reception, waiting area, drug
preparation area and drug dispensing unit, which should be appropriately
sized, based on the scope of services and patients load. Additionally, 400
sq. ft. allocated for 02 therapy rooms. (200 sq. ft. for each therapy room) |
The minimum space requirement for the
centre/hospital should be 650 sq. ft. of floor area. |
3. However, existing empanelled
centres shall be exempted from this requirement up to 31.03.2026. Thereafter,
they shall be required to comply with the modified infrastructure norms as
prescribed under the revised guidelines for continuation of empanelment. All
other terms & conditions of the Office Memorandum dated 11.08.2025 shall
remain unchanged.
4. This
issues with the approval of the competent authority.
Digitally
Sd/-16.02.2026
(Dr. Ashok M. Iti)
Additional Director (Ayush), CGHS
मि.सं./File No.
25-1/2018/CGHS/JDAYUSH/e – 3175335
भारत सरकार
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय
केंद्रीय सरकार स्वास्थ्य योजना (मुख्यालय)
सीजीएचएस भवन, सेक्टर-13, आर.के.पुरम, नई दिल्ली-66
(आयुष अनुभाग)
दिनांक: 16 फरवरी, 2026
शुद्धि-पत्र
विषय: सीजीएचएस के अंतर्गत निजी आयुष डे‑केयर थेरेपी केन्द्रों/अस्पतालों के पैनल में सम्मिलन हेतु संशोधित दिशा‑निर्देश – न्यूनतम स्थान आवश्यकता संबंधी।
अधोहस्ताक्षरी को यह निर्देशित किया जाता है कि इस कार्यालय ज्ञापन संख्या 25-1/2018/CGHS/JD AYUSH दिनांक 11.08.2025 का संदर्भ लिया जाए, जो सीजीएचएस के अंतर्गत निजी आयुष डे‑केयर थेरेपी केन्द्रों/अस्पतालों के पैनल में सम्मिलन हेतु संशोधित दिशा‑निर्देशों से संबंधित है।
- उक्त कार्यालय ज्ञापन में आंशिक संशोधन करते हुए, बिंदु संख्या 5.9.6.1 (न्यूनतम स्थान आवश्यकता) को निम्नानुसार संशोधित किया जाता है:
पूर्ववत् प्रावधान
- केंद्र/अस्पताल हेतु न्यूनतम स्थान आवश्यकता 650 वर्ग फुट होगी।
- इसमें 250 वर्ग फुट कार्यात्मक क्षेत्रों (जैसे परामर्श, स्वागत, प्रतीक्षालय, औषधि तैयारी क्षेत्र एवं औषधि वितरण इकाई) के लिए तथा 400 वर्ग फुट दो थेरेपी कक्षों (प्रत्येक 200 वर्ग फुट) हेतु निर्धारित होंगे।
संशोधित प्रावधान
- केंद्र/अस्पताल हेतु न्यूनतम स्थान आवश्यकता 650 वर्ग फुट होगी।
- इसमें न्यूनतम 200 वर्ग फुट दो (02) थेरेपी कक्षों के लिए निर्धारित होंगे (प्रत्येक थेरेपी कक्ष न्यूनतम 100 वर्ग फुट)।
- शेष क्षेत्र कार्यात्मक आवश्यकताओं जैसे परामर्श, स्वागत, प्रतीक्षालय, औषधि तैयारी क्षेत्र, औषधि वितरण इकाई तथा पोस्ट‑थेरेपी विश्राम कक्ष/कक्षों के लिए होगा, जिन्हें सेवाओं के दायरे एवं रोगियों की संख्या के अनुसार उपयुक्त आकार में रखा जाएगा।
- तथापि, वर्तमान में पैनल में सम्मिलित केन्द्रों को इस आवश्यकता से
31.03.2026 तक छूट दी जाएगी। इसके पश्चात्, पैनल में बने रहने हेतु उन्हें संशोधित अधोसंरचना मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा। कार्यालय ज्ञापन दिनांक 11.08.2025 की अन्य सभी शर्तें एवं नियम अपरिवर्तित रहेंगे।
- यह आदेश सक्षम प्राधिकारी की स्वीकृति से जारी किया जाता है।
डिजिटल हस्ताक्षरित
(डॉ. अशोक एम. इति)
अतिरिक्त निदेशक (आयुष), सीजीएचएस
.
Comments