सरकारी कर्मचारी की मृत्यु अथवा लापता होने पर कुटुंब पेंशन एवं उपदान से संबंधित उपबंध: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग
सरकारी कर्मचारी की मृत्यु अथवा लापता होने पर कुटुंब पेंशन एवं उपदान से संबंधित उपबंध: पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग कार्यालय ज्ञापन दिनांक: 29.10.2026 सं. 12/16/2026-पी& पीडब्ल्यू (सीपेन) / ई-11922/5 भारत सरकार कार्मिक, लोक शिकायत तथा पेंशन मंत्रालय पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग तृतीय तल, लोक नायक भवन, खान मार्केट, नई दिल्ली दिनांक: 29.10.2026 कार्यालय ज्ञापन विषयः सेवारत सरकारी कर्मचारी की मृत्यु अथवा लापता होने पर कुटुंब पेंशन एवं उपदान से संबंधित उपबंध। अधोहस्ताक्षरी को यह कहने का निदेश हुआ है कि सीपेनग्रामस पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की जांच से पता चला है कि केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियम, 2021 के अधीन कवर किए गए सेवारत सरकारी कर्मचारी की मृत्यु या लापता होने के कुछ मामलों में कुटुंब पेंशन और उपदान की मंजूरी में काफी देरी होती है। ये देरी मुख्य रूप से मृतक या लापता सरकारी कर्मचारी के परिवार के सदस्यों में संबंधित नियमों और निर्देशों के बारे में पर्याप्त जागरूकता न होने के कारण होती है। 2. इस संबंध में, हितलाभों की संस्वीकृति के लिए निर्धारित प्रक्रिया की एक व्यापक रू...